Monday, 28 April 2014

// लिखते लिखते //




// लिखते लिखते //

बस यु ही लिखते गए ..लिखते लिखते..
आप मिले हम मिले..लिखते लिखते..
कुछ आप की सुनी..लिखते लिखते..
कुछ अपनी कही..लिखते लिखते..!!

दिल धड़कता रहा.लिखते लिखते..
मन मचता रहा..लिखते लिखते..
राह तकता रहा..लिखते लिखते..
साथ चलता रहा..लिखते लिखते..!!

कभी रूठता रहा..लिखते लिखते..
कभी मनाता रहा..लिखते लिखते..
कभी खिलता रहा..लिखते लिखते..
कभी खिलखिलाता रहा..लिखते लिखते..!!

सिलसिला चलता रहा..लिखते लिखते..
फासला मिटाता रहा..लिखते लिखते..
वक्त गुजरता रहा..लिखते लिखते..
कारवा चलता रहा..लिखते लिखते..!!

*चकोर*

No comments:

Post a Comment