Wednesday, 29 July 2020

इन दिनों जरूरी है..

इन दिनों जरूरी है..
इन दिनों जरूरी है
बढ़ते फैलाव को रोकना।
प्रशासन की बात मानो
घरपर ही रहना।
आम बीमारी नहीं कोरोना
संपर्क से फैलती है।
जरा अखबारों की सुर्खियां पढ़ो
ये कितनी जाने ले चुकी है।
आपका एक गलत कदम
सबकों ख़तरे में लाएगा।
अपनों की चाहत में जो निकले हो
उनको भी निगल जाएगा।
फिर न बचेगा कोई
न कंधा देने कोई आएगा।
अपनी ही गलती तले
आदमी दफन हो जाएगा।
वक्त अब भी है
वक्त के होते संभल जाओ।
कल को संवारना है तो
जहाँ हो वही ठहर जाओ।
--सुनील पवार..✍️
294
People Reached
11
Engagements
9

No comments:

Post a Comment